शामली

अमलापुर में 90 फीट बोरिंग से गर्म पानी निकलने पर ग्रामीण हैरान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
 चौसाना : क्षेत्र में इन दिनों एक अजीब और रोचक घटना ने ग्रामीणों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गांव में स्थित एक बोरिंग से पंप चलाते ही गर्म पानी निकल रहा है। बीते करीब आठ दिनों से बनी इस स्थिति ने ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी कौतूहल और चर्चाओं का माहौल बना दिया है।
 चौसाना क्षेत्र के अमलापुर में ग्रामीण कपिल ने 90 फीट गहरी बोरिंग कराई हुई है, जिसमें नल डाला गया है और उसी के साथ सबमर्सिबल मोटर भी लगी हुई है। मोटर चालू करते ही बोरिंग से निकलने वाला पानी सामान्य तापमान की तुलना में काफी गर्म महसूस होता है, जबकि आमतौर पर इतनी गहराई से ठंडा पानी निकलता है। इसी कारण यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 कपिल का कहना है कि पहले बोरिंग से सामान्य पानी आता था, लेकिन पिछले करीब आठ दिनों से पानी गर्म निकल रहा है। घरेलू उपयोग के दौरान पानी इतना गर्म होता है कि नहाने के लिए ठंडा पानी मिलाना पड़ रहा है।
ग्रामीण सुखरम पाल, जयवीर, वीरेंद्र सिंह, सुदेश, नरेश, रविंदर, कृष्ण पाल और ओम सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में पहले कभी इतनी कम गहराई की बोरिंग से इतना गर्म पानी निकलते नहीं देखा। उनका मानना है कि संभवतः बोरिंग के दौरान जमीन के भीतर किसी विशेष जल स्रोत या गर्म परत से संपर्क बन गया है।
घटना की जानकारी फैलते ही रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के गांवों के लोग बोरिंग को देखने पहुंच रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button