बरेली

अपराध नियंत्रण को लेकर परिक्षेत्रीय  कार्यालय मैं पुलिस उपमहानिरीक्षक ने करी समीक्षा बैठक                             

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                   
बरेली : अजय कुमार साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय बरेली पर बरेली परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के साथ समीक्षा गोष्ठी आहूत कर निम्नलिखित बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी।  मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक के अनुसार निर्धारित अपराध की समीक्षा
आपराधिक प्रकरण,माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही,निरोधात्मक कार्यवाही, एस0आर0 केस व लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण
हत्या लूट ,डकैती, बलात्कार,दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट,अपहरण,गोकशी, धर्मान्तरण एवं साम्प्रदायिक संघर्ष के अभियोगों में कृत कार्यवाही
वर्तमान में प्रचलित विभिन्न अभियान, ऑपरेशन कन्विक्शन,ऑपरेशन क्लीन,ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गयी कार्यवाही
मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत चलाये जा रहे विभिन्न अभियान, नारी सुरक्षा,सम्मान एवं स्बावलम्बन हेतु स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के   प्रभावी संचालन/क्रियान्वयन व महिला बीट प्रणाली की सुदृढ़ीकरण हेतु की गयी कार्यवाही
साइबर हेल्प-डेस्क के क्रियान्वयन तथा साइबर क्राइम के प्रभावी रोकथाम के सम्बन्ध में करी गई समीक्षा !
आगामी त्यौहार होली को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निम्न दिशा निर्देश दिये गयेः
1. थाना क्षेत्र के अंतर्गत होलिका दहन स्थलों को चिन्हित किया जाये तथा पूर्व में विवादित स्थलों का भ्रमण कर पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाये तथा संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की जाये।
2. सभी होलिका दहन स्थलों का भौतिक सत्यापन व भ्रमण शत प्रतिशत कर लिया जाये तथा आयोजकों व सुरक्षा समिति के साथ उचित समन्वय स्थापित कर लिया जाये।
3. होलिका दहन के समय अग्निशमन व्यवस्था को सक्रिय रखा जाये। समस्त अपेक्षित प्रयास करते हुये यह सुनिश्चित किया जाये कि होली का त्यौहार निर्विवाद सम्पन्न हो।
4. अराजक तत्वों को पूर्व से चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
5. अवैध /जहरीली शराब से होने वाली अप्रिय घटनाओं को रोकने हेतु कार्ययोजना बना ली जाये तथा आबकारी विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की जाये।
6. जुलूसों के मार्ग का भ्रमण कर लिया जाये तथा जुलूसों के मार्ग में पड़ने वाले दूसरे धार्मिक स्थलों की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाये।
7. होली में रंग खेलने के समय पुलिस पैट्रोलिंग की जाये तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाये।
आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गयी तैयारियों के आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा की गयी तथा जनपदों  में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button