प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी में मची होली महोत्सव की धूम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी में वार्षिकोत्सव/होली महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कमलदत्त शर्मा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मेरठ शहर, खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सिंह, राजीव गुप्ता काले पार्षद शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक विनीत गुप्ता द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम छात्राओं द्वारा स्वागत गीत पर प्रस्तुति देकर अतिथियो का स्वागत किया गया।
विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों मैं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोहा।
अतिथियों द्वारा आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की गई तथा बच्चों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए bjp नेता कमलदत्त शर्मा ने कहा कि परिषद के विद्यालय आज भी बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने का कार्य बखूबी कर रहे हैं
इस अवसर पर मुख्य रूप से मधुसूदन कौशिक, संजीव भारद्वाज, अनिरूद्ध शर्मा, आँचल गुप्ता, दीपमाला, सुमनलता, विनीता देवी शिखा शर्मा दिलशाद अली ,हुमा शाहिद आदि उपस्थित रहे।


