
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : राजस्थान सरकार द्वारा नए जिले खैरथल-तिजारा में नवसृजित कार्यालय उप निदेशक अभियोजन, खैरथल तिजारा इस्माइलपुर रोड़ पर किराए के भवन में प्रारंभ कर दिया गया है, इस संबंध में उप निदेशक अभियोजन, भिवाड़ी प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार किराए के भवन में कार्यालय प्रारंभ कर दिया है, इस अवसर पर प्रदीप कुमार उप निदेशक अभियोजन, भिवाड़ी, मनजीत यादव प्रशासनिक अधिकारी, करण सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सुरेश चौधरी अभियोजन अधिकारी, व प्रकाश बमनावत वरिष्ठ सहायक आदि मौजूद रहे I
एडवोकेट देवेन्द्र शर्मा ने बताया जिले में कार्यालय अभियोजन (Prosecution Office) आपराधिक मामलों में राज्य सरकार की ओर से अदालतों में पैरवी करने वाली एक स्वतंत्र सरकारी संस्था है। यह पुलिस की जांच के बाद साक्ष्यों की समीक्षा करती है, मुकदमों का संचालन करती है और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए उप-निदेशक, लोक अभियोजक (PP) और सहायक लोक अभियोजक (APP) के माध्यम से कार्य करती है


