जालौन

आरटीई लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षको पर टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उरई टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिय के बैनर तले आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जूनियर शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेशीय महिला शिक्षक संघ ने संयुक्त रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय उरई* में विशाल धरना दिया एवम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया जिसमे हजारों शिक्षको ने भाग लिया।टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले हो रहे धरने को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्या सागर मिश्र ने कहा माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण देश के लाखो शिक्षको की नोकरी जा रही है शिक्षक आत्म हत्या कर रहा है लेकिन देश के माननीय प्रधानमंत्री जी का कोई सकारात्मक जवाब नही आया है ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक पाठक ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट का टीईटी अनिवार्यता के सम्बंध में आदेश पूर्णतः अव्यावहारिक है जिससे शिक्षको की नौकरी खतरे में पड़ गयी है देश के मुखिया को इसे अविलंब संज्ञान लेना चाहिए उत्तर प्रदेशीय महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष व्यंजना सिंह ने कहा कि इस काले कानून को नही बदला गया तो आर पार का संघर्ष होगा ।बैठक महेंद्र भाटिया, निर्पेन्द्र सिंह , विशाल रावत, संगीता सिंह अवनीश कुमार गुप्ता, उपवन सिंह
आदि ने सम्बोधित किया ।धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्या सागर ने और संचालन जिला मंत्री नरेश निरंजन ने किया धरने में प्रदीप निरंजन प्रधानाचार्य अटरा कला, राजेश बाबू शुक्ला,लाल जी पाठक,महेंद्र वर्मा,निपेंद्र सिंह सेंगर,अभिषेक निरंजन,शैलेन्द्र निरंजन,कौशलेंद्र प्रताप सिंह,योगेन्द्र सिंह जादौन,धर्मेंद्र चतुर्वेदी,निर्दोष द्विवेदी,बृजेंद्र दूरवार,तालिब वेग,विपिन उपाध्याय,केशव द्विवेदी,दिनेश नामदेव,प्रवीण पाठक,संजय सचान,अरविंद कुमार वर्मा,अभिनव दीक्षित , लक्ष्मीकांत रावत ,आलोक पाठक ,विशाल रावत ,संतोष कुमार तिवारी , , श्री मती चंद शेखरी ,भगवान दास ,शिशु पाल सिंह सेंगर ,योगेश निरंजन,राजेंद्र भारद्वाज ,अरविंद गुर्जर ,रवि प्रकाश कुशवाहा , अनिरुद्ध पचौरी ,ब्रज किशोर सिंह ,दिलीप तिवारी,अवधेश भदौरिया ,महेंद्र कुमार निरंजन,राम प्रकाश कुशवाहा ,सुधीर कुमार निरंजन ,देव सिंह परिहार ,श्याम सुंदर राठौर ,,नेहा त्रिपाठी,नसरीन अख्तर,अर्चना गुप्ता,तौहीद फातिमा,अंजुली दोहरे,सुनीता कुशवाहा,विजय लक्ष्मी शर्मा,वंदना वर्मा,सरिता पटेल,पूनम सोनी,ऋतु श्रीवास्तव,शिखा सक्सेना,गुंजन गुप्ता,शिखा निरंजन,शैलेन्द्र सिंह ठाकुर,
अनुराग द्विवेदी,धर्मेंद्र बबेले,देवेंद्र सचान,अजीत शर्मा,राम राजा द्विवेदी,देवेंद्र निरंजन,रोहित द्विवेदी,अरुण निरंजन,,बनवारी सिंह सेंगर,अखिलेश व्यास,अमित सेंगर,राघवेंद्र दीक्षित ,अमित सिंह,राघवेन्द्र निरंजन, भरत जी तिवारी,अरविंद सिंह,अलका श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button