पाकुड़

पाकुड़ में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना सफलतापूर्वक सम्पन्न

Counting of votes for Municipal General Election 2026 successfully completed in Pakur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना का कार्य गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने बताया कि सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई मतगणना प्रक्रिया दोपहर 12 बजे तक पूर्ण कर ली गई। बाजार समिति परिसर स्थित मतगणना केंद्र में नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पदों की मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई। उपायुक्त ने निर्वाचन कार्य में जुड़े सभी निर्वाची पदाधिकारियों (आरओ), सहायक निर्वाची पदाधिकारियों (एआरओ), उप निर्वाचन पदाधिकारी, आरओ टीम, विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी, बीएलओ एवं सुपरवाइजर, कर्मचारियों, पुलिस बल, होमगार्ड, चौकीदारों, मेडिकल टीम, शिक्षकों, मास्टर ट्रेनर्स, मीडिया प्रतिनिधियों, मतदान दल, मतगणना एजेंट, तकनीकी टीम, एसएसटी एवं एफएसटी, सर्किट हाउस कर्मियों, ड्राइवरों, कंप्यूटर ऑपरेटरों तथा अन्य सभी संबंधित कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयास एवं कर्तव्यनिष्ठा से ही निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी। उपायुक्त ने जानकारी दी कि उपाध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से निर्धारित तिथि को कराया जाएगा। उससे पूर्व 12 मार्च को विजयी अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने बताया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। लगभग 450 पुलिसकर्मी, होमगार्ड एवं चौकीदारों की तैनाती की गई थी, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। उन्होंने आम जनता, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, मीडिया एवं चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने अपील की कि आदर्श आचार संहिता लागू रहने तक सभी नागरिक कानून का पालन करें तथा उत्साह का प्रदर्शन शांति एवं संयम के साथ करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button