काम नहीं आया राष्ट्रीय स्तर नेता का रोड शो, शबरी पॉल बनी नई चेयरमैन, 2353 वोटों से दर्ज की जीत, पाकुड़ को स्मार्ट सिटी बनाने का है सपना
The national leader's roadshow failed. Shabri Paul became the new chairman, winning by 2,353 votes. She has a dream of making Pakur a smart city.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत सम्पन्न हुए पाकुड़ नगर परिषद चुनाव का परिणाम पूर्व निर्धारित समयावधि में घोषित कर दिया गया। लगभग 37 हजार मतदाताओं द्वारा डाले गये मतों से दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हुआ। 27 फरवरी 2026 को अधिसूचित चुनाव परिणाम के अनुसार, भाजपा की बागी नेत्री शबरी पॉल ने 7816 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेख सेलीना सुल्ताना को 2353 वोटों से पराजित किया। चुनावी मुकाबला काफी रोचक रहा, लेकिन अंततः जनता ने साबरी पाल के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया।विजय की घोषणा होते ही शबरी पॉल ने पाकुड़ नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही वे इस पद तक पहुंची हैं और नगर की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में व्याप्त जल समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही नगर क्षेत्र में अंडर ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी, जो स्वच्छता और जनहित की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि में अन्य शहरों की तरह पाकुड़ को भी स्मार्ट सिटी बनाने का सपना देखा है। ताकि अन्य शहर के लोग भी हमारे पाकुड़ को देखने के लिए पधारे। इस चुनाव परिणाम के साथ ही नगर परिषद में नई नेतृत्व व्यवस्था की शुरुआत हो गई है और अब नगरवासियों की नजरें नई चेयरमैन के कार्यों पर टिकी हैं।



