बरेली

त्योहारी सीजन में शहर में नकली पनीर और खोया बिक रहा धड़ल्ले से 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आपको बताते चलें कि दातागंज से होते हुए रास्ते में कई पुलिस चौकी समरेर, बल्लिया , सरदारनगर चौकी व रामगंगा, करगैना नकली पनीर व खोया सीधे कुतुबखाना पहुंचती हैं लेकिन मजाल कि इन गाड़ियों  की चैंकिंग होती हो, खुले आम नकली पनीर व खोया शहर में सप्लाई हो रहा है। मिठाइयों की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर कुछ कारोबारी मिलावटी सामग्री बाजार में उतार रहे हैं। मढ़ीनाथ, सुभाष नगर छेत्र में खुलेआम इसका प्रमाण देखा जा सकता है,  खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी कर संदिग्ध पनीर और खोया के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। प्रारंभिक जांच में मिलावट की आशंका भी जताई गई है। विशेषज्ञों के अनुसार नकली पनीर और खोया सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है, जिससे फूड पॉइजनिंग और अन्य बीमारियां फैल सकती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button