बरेली

जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के एमबीए सभागार में जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार) के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह के संरक्षण में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय आपातकाल के 50 साल, भारतीय लोकतंत्र के लिए शिक्षा पर केंद्रित रहा। जिसमें जनपद बरेली के 18 से 25 वर्षीय युवाओं ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपने विचारों को सभी के समक्ष रखा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कुलसचिव हरीश चंद्र उपस्थित रहे। कुलसचिव हरीश चंद्र ने युवाओं को संबोधित करते कहा कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन युवाओं को देश में घटित घटनाओं पर विचार प्रस्तुत करने एवं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों में डॉ ज्योति पांडे, डॉ राकेश जायसवाल, डॉ रीता सिंह, डॉ सतीश यादव, डॉ नीरज कुमार ने सभी प्रतिभागियों के द्वारा निर्धारित विषय पर दिए गए वक्तव्य का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. सोमपाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में बसंत लाल, मोहित शर्मा, आलोक पटेल, शिवांग का विशेष सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button