मतगणना के दूसरे दिन एक से लेकर आठ तक पार्षद प्रत्याशी विजय हुए
Councilor candidates from one to eight won on the second day of counting.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। धनबाद नगर निकाय चुनाव दूसरे दिन की मतगणना में सामने आए वार्ड 1 से लेकर 8 के नव निर्वाचित वार्ड पार्षद ने विजय माला पहना हालांकि पहले दिन में ही वार्ड एक से डॉक्टर मधुबाला 4149 वोट मिले और वार्ड 2 से मोहम्मद शहाबुद्दीन 4361 वोट मिले वार्ड 7 के अरुण चौहान 3202 वोट मिले विजय घोषित हो चुके थे दूसरे दिन में वार्ड 3 से रागिनी विनायक गुप्ता 4972 वोट मिले वार्ड 4 राम मूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह 426 वोट से जीते वार्ड 6 से कल्पना महतो को 2144 वोट मिले एवं वार्ड आठ से रामेश्वर तुरी 4476 वोट मिले विजय हुए समाचार लिखे जाने तक वार्ड पांच की गिनती जारी थी। हालांकि धनबाद मेयर प्रत्याशियों की गिनती भी जारी है संजीव सिंह चंद्रशेखर अग्रवाल संजीव कुमार शमशेर आलम के बाद कई अन्य मेयर प्रत्याशी पीछे हैं उनमें चंद्रशेखर अग्रवाल एवं संजीव सिंह के बीच कड़ी टक्कर का सूचना मिल रहे है। वार्ड संख्या 5 में निरुपमा देवी को 2128 मिले वार्ड 5 से निरुपमा देवी 262 वोट से विजय हुई।



