झामुमो केंद्रीय समिति की उपासना मरांडी ने मृतक बोलटू कुनाई के परिवार से जताई संवेदना
Upasana Marandi of JMM Central Committee expressed condolences to the family of the deceased Boltu Kunai.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया प्रखण्ड क्षेत्र के बन्नोग्राम पंचायत अंतर्गत उमापहाड़ी निवासी बोलटू कुनाई की आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में आकस्मिक मौत की खबर मिलने के बाद, झामुमो केंद्रीय समिति की सदस्य उपासना मरांडी उनके घर पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। बताया गया कि बोलटू कुनाई काम के सिलसिले में बैंगलोर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। उपासना मरांडी ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और प्रखंड विकास पदाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर, पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पंचायत समिति की सदस्य रिमा रविदास, सुरज रविदास, कस्टम कुनाई, मिलन कुनाई और निताय कुनाई भी मौजूद थे।



