हापुड़

होली से पहले जनपद में कई स्थानों पर भारी पुलिस बल का फ्लैग मार्च…

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

हापुड (यूपी) : हापुड़ में आगामी होली पर्व से पहले ही हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने “होली त्योहार ” को सकुशल सम्पन्न कराए जाने व जनपद में कानून एवं शांति , सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हापुड नगर , पिलखुवा और गढ़ में भारी पुलिसबल के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।आपको बता दें कि हापुड़ में होली के पर्व से ठीक पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने होली त्योहार को शांतिपूर्ण और सकुशल तरीके से मनाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। कानून-व्यवस्था, शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के मकसद से उन्होंने खुद भारी पुलिस बल के साथ जनपद के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला ।यह फ्लैग मार्च हापुड़ नगर, पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर के उन संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया, जहां मिश्रित आबादी रहती है। पुलिस की यह पहल जनता में सुरक्षा का भरोसा जगाने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए की गई है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मिश्रित इलाकों में पैदल और पुलिस वाहनों के साथ मार्च करते हुए स्थिति का जायजा लिया। पुलिस बल की मौजूदगी से स्थानीय लोग आश्वस्त नजर आ रहे हैं । प्रशासन का साफ संदेश है कि होली का त्योहार रंगों और खुशियों का है लेकिन किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सभी से अपील की है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भावना के साथ मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें । हापुड़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सभी लोग होली शांति और सौहार्द के साथ मनाएं । हमारी टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button