बोकारो
चास कॉलेज में पीजी की मांग को विधानसभा में उठाने पर छात्र नेता युगदेव माहथा ने चंदनकियारी विधायक का जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। आज चंदनकियारी के लोकप्रिय विधायक और जनप्रिय नेता से उनके आवास पर छात्रों और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की जिसमें मंजेश महथा, संदीप रजवार, शंभू पांडेय प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे। यह मुलाकात चास कॉलेज, चास में स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को झारखंड विधानसभा के पटल पर पुरजोर तरीके से उठाने के लिए उन्हें धन्यवाद देने हेतु की गई थी ताकि चास चंदनकियारी के स्थानीय ग्रामीण छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने से लाभ प्राप्त हो ओर वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े ओर बोकारो का नाम रोशन करे।



