रामपुर शाहबाद

शाहबाद में संग्रह अमीन को एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

शस्त्र नवीनीकरण के लिए आख्या लगाने के नाम पर मांगी रिश्वत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। शिकायत पर मुरादाबाद से आई एंटी करप्शन टीम ने संग्रह अमीन को रिश्वत लेते उसके सरकारी आवास से दबोच लिया। एंटी करप्शन की छापेमारी से तहसील परिसर में अफरा तफरी मच गई। एंटी करप्शन की टीम संग्रह अमीन को शाहबाद थाने ले आई।अमीन को गिरफ्तार कर ले जाते वक्त एंटी करप्शन की टीम और अमीन के बेटे के बीच नोंकझोंक भी देखने को मिली।शाहबाद तहसील के जाहिदपुर गांव निवासी हसमुद्दीन की शिकायत पर मुरादाबाद की एंटी करप्शन टीम ने निरीक्षक कृष्ण अवतार केडी नेतृत्व में शाहबाद तहसील में तैनात संग्रह अमीन प्रेम शंकर तिवारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते उनके सरकारी आवास से दबोच लिया। इस दौरान संग्रह अमीन प्रेम शंकर तिवारी के होश उड़ गए। तहसील परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। एंटी करप्शन टीम आरोपी संग्रह अमीन को तहसील से गिरफ्तार कर शाहबाद थाने ले आई और आगे की कार्यवाही पूरी की। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के दिन आरोपी संग्रह अमीन को शनिवार को शाहबाद थाने में ही रखा । रविवार को उनको जेल भेजा
तहसील क्षेत्र के जाहिदपुर गांव निवासी शिकायतकर्ता हसमुद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह वर्तमान समय में मुरादाबाद में रहते है। आरोप है कि संग्रह अमीन प्रेम शंकर तिवारी ने उनके शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण पर आख्या रिपोर्ट लगाए जाने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। जिसकी शिकायत उनके द्वारा चार दिन पहले मुरादाबाद इकाई के भ्रष्टाचार निवारण संगठन में की गई थी। जिसके चलते एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को संग्रह अमीन को शाहबाद तहसील के सरकारी आवास से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button