गोड्डा
नगर परिषद के सबसे कम उम्र के वार्ड पार्षद बने ऋषभ जायसवाल
दिग्गज को पटखानी देकर पहुंचे नगर परिषद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
वार्ड के विकास के लिए सपने संजोए हुए
गोड्डा। एक समय था, जब छोटे चुनाव में अनुभव एवं वरिष्ठ लोगों की भागीदारी मजबूत होती थी। अब वक्त आ गया है, युवा इस बागडोर को संभालने के लिए आगे आयें है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों नगरपालिका आम चुनाव का दौर बीता है। अभी भी सभी उम्मीदवारों के जीत और हार को लेकर जनता के बीच चर्चाएं आम है। इसी कड़ी में एक 24 वर्षीय युवा का नाम बड़ी सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद गोड्डा के वार्ड संख्या 6 से चुनाव लड़कर ऋषभ जायसवाल ने एक दिग्गज को हराया है। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रीतम गाडीया जो समाज में अपने पकड़ और पहुंच से जाने पहचाने जाते हैं। इसके अलावा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स में भी कई वर्षों से पद पर आसीन है। वही, अपने समाज के संगठन के पद पर भी जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक नेतृत्व करने वाले प्रीतम को ऋषभ ने महज 99 वोटो से मात देकर वार्ड कमिश्नर बने का गौरव प्राप्त किया है। बताते चलें की ऋषभ जायसवाल को 499 मत मिले थे, जबकि प्रीतम गाडीया को 400 मत प्राप्त हुआ था। नए जोश और उमंग के साथ ऋषभ अपने वार्ड के विकास का सपना संजोए हैं। वार्ड के साफ-सफाई के साथ मुख्य रूप से नाले की समस्या को लेकर उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की है। नगर परिषद के बोर्ड की बैठक में सबसे कम उम्र के ऋषभ के साथ 13 महिला वार्ड परिषद की भागीदारी होगी। नगर परिषद के विकास में योगदान देने में इन लोगों के अहम योगदान के लिए जनता ने इन्हें परिषद तक भेजने का काम किया है।



