पाकुड़

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से बदली सुखी हांसदा की जिंदगी

The Phool Jhano Ashirwad Abhiyan changed Sukhi Hansda's life.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी द्वारा संचालित फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से महेशपुर प्रखंड के बाबूदाहा गांव की सुखी हांसदा के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। “बर्नी स्वयं सहायता समूह” से जुड़ने के बाद उन्हें वर्ष 2025 में 25,000 रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने बकरी पालन, किराना दुकान और फास्ट फूड स्टॉल की शुरुआत की। वर्तमान में वे बकरी पालन, पोल्ट्री, पिग्गरी सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों से स्थिर आय अर्जित कर रही हैं।पूर्व में हंडिया बेचकर अनिश्चित आय पर निर्भर रहने वाली सुखी हांसदा अब आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। उन्हें मैया सम्मान योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भी लाभ मिला है। उपायुक्त  मनीष कुमार ने अभियान को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण पहल बताया। वहीं डीपीएम, जेएसएलपीएस श्री प्रवीण मिश्रा ने कहा कि अभियान के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता के साथ प्रशिक्षण एवं विपणन सहयोग प्रदान किया जा रहा है। सुखी हांसदा की कहानी इस अभियान की सफलता और महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button