अमेठी

धारदार हथियार से युवक की हत्या

दोअभियुक्त गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी संग्रामपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के भौसिंहपुर गांव में शराब ठेके के पास मामूली विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वहीं मृतक की पहचान राहुल यादव (25) के रूप में हुई है। जबकि दूसरे की पहचान चंदन विश्वकर्मा (24) निवासी कोहरा महमदपुर के रूप में हुई ।जो घायल अवस्था में है। गांव में तनाव का माहौल है।
घायल चंदन विश्वकर्मा के अनुसार, वह राहुल यादव, कृष्णा वर्मा और एक अन्य युवक के साथ दो बाइक से कालिकन धाम दर्शन करने आया था। दर्शन के बाद लौटते समय, वे भौसिंहपुर में शराब ठेके के पास लइया-चना का भूजा खरीदने के लिए रुके। इसी दौरान दुकानदार से उनका विवाद हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर संग्रामपुर थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां राहुल यादव और चंदन विश्वकर्मा घायल अवस्था में मिले। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल यादव को मृत घोषित कर दिया।चंदन का प्राथमिक उपचार किया गया। चंदन के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर दुकानदार अशोक कश्यप ने राहुल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया बीचबचाव करने पर चंदन को भी पीटा गया।
ए एसपी ने जानकारी दी कि
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अशोक ने बताया कि वह अमेठी संग्रामपुर मेन रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने जियालाल के खेत के पास दाना भुनने का ठेला लगाता है । मंगलवार की रात्रि समय करीब 08.30 बजे वह और जियालाल ठेले के पास बैठकर शराब पी रहे थे तभी ग्राम खुर्दिहा भौसिंहपुर रिश्तेदारी में आया चन्दन व मृतक राहुल जल्दी भूजा बनाने को कहने लगे । जल्दी भूजा न बनाने पर वह दोनों लोग विवाद और हाथापाई करने लगे तभी जियालाल ने ठेले पर रखे फावड़े का बेट से चन्दन के सर पर मार दिया और उसने दाना भुनने वाले हसिया से चन्दन पर वार कर दिया जिससे चन्दन वहां से भाग गया । मृतक राहुलअकेला रह गया जिसको जियालाल फावड़ा के बेट से मारने लगा और वह दाना भुनने वाले धारदार नुकीले हसिया से राहुल के सीने पर कई वार कर दिया जिससे वह गिर गया जिससे चन्दन शोर मचाने लगा तो वह और जियालाल वहां से भाग गया । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल दाना भुनने वाला धारदार नुकीला हसिया व फावड़े के बेट को घटनास्थल के पास झाड़ियों से बरामद किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button