खेलशामली

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक

क्षेत्र में खुशी की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 15 वर्ष आयु वर्ग की 75 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में क्षेत्र के एक होनहार खिलाड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त कर इलाके का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने गर्व व्यक्त किया।
 27 फरवरी से एक मार्च 2026 तक तमिलनाडु राज्य के सलेम जनपद में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में देशभर से आए पहलवानों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच गांव दथेड़ा निवासी अनंत बड़सर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। कठिन दंगल में जीत दर्ज कर उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की।
अनंत बड़सर की सफलता से गांव दथेड़ा में उत्सव जैसा माहौल है।सितम सिंह, रामपाल, विनोद , शुभम आदि ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के कई पहलवान पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं और अब अनंत ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
परिजनों ने बताया कि अनंत प्रतिदिन अखाड़े में अभ्यास करता था और अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन में तैयारी कर रहा था। उसकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button