
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ । 06 दिसंबर फासीवाद-विरोधी दिवस” के विषय पर SDPI के क्षेत्रीय कार्यालय, पाकुड़ में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन SDPI पाकुड़ जिला महासचिव रॉनी शेख द्वारा किया गया, जबकि स्वागत भाषण SDPI पाकुड़ प्रखण्ड अध्यक्ष मूसा शेख ने प्रस्तुत किया। इसके बाद कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष हबीबुर रहमान जी के संबोधन से हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष हबीबुर रहमान ने अपने संबोधन में कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ती फासीवादी प्रवृत्तियों, नफरत की राजनीति और लोकतांत्रिक ढाँचे पर पड़ रहे दवाब के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, शांति और संविधान की रक्षा के लिए हर नागरिक का जागरूक होना आवश्यक है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मो० हंजेला शेख ने अपने विस्तृत और भावनात्मक भाषण में बाबरी मस्जिद के इतिहास को सामने रखा। उन्होंने बताया कि 1528 ई. में निर्मित बाबरी मस्जिद को सैकड़ों वर्षों तक मुसलमानों ने इबादतगाह के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन राजनीतिक स्वार्थ और सांप्रदायिक उन्माद के चलते 06 दिसंबर 1992 को मस्जिद को ढहा दिया गया, जो मुसलमानों के साथ बड़ी नाइंसाफी थी और भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों पर गहरी चोट थी। उन्होंने कहा कि इतिहास हमें याद दिलाता है कि नफरत की राजनीति से केवल देश का नुकसान होता है, इसलिए फासीवादी सोच का मुकाबला करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कहा कि पार्टी हर वर्ष सभाओं, शांतिपूर्ण विरोध (प्रोटेस्ट), पोस्टर अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और संवाद के माध्यम से लोगों को यह याद दिलाती है कि किस प्रकार से मुसलमानों पर ज़ुल्म किया गया और किस तरह से बाबरी मस्जिद को अन्यायपूर्ण ढंग से ढहा दिया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज का यह कार्यक्रम उसी निरंतर संघर्ष और जागरूकता अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य न्याय, भाईचारा, संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है। कार्यक्रम के अंत में SDPI पाकुड़ जिला अध्यक्ष मोबारक शेख ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम का समापन किया। वक्ताओं के अलावा कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सचिव-सह संग्रामपुर पंचायत समिति सदस्य आमीर हमजा, प्रदेश कोषाध्यक्ष-सह इशाकपुर पंचायत समिति सदस्य ओबैदुर रहमान, पाकुड़ जिला महासचिव (संगठन) मोजाहिदुल इस्लाम, सचिव मानजार शेख, सदस्य हासिबुल शेख, हबीबुर शेख, असिकुल शेख, प्रखंड समिति के सदस्यगण, कार्यकर्ता एवं आम जनता उपस्थित थे।



