हापुड़

इंद्रप्रस्थ कॉलेज में शिक्षक सम्मेलन व होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन …

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड़ – शिक्षक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में जनपद हापुड़ स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट कॉलेज में शिक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय भगवान द्विवेदी जी ने की, जबकि मंच संचालन प्रधानाचार्य समरजीत जी द्वारा किया गया। सम्मेलन में आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षक संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश, माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ तथा परिषदीय अनुदेशक संघ जनपद हापुड़, वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों सहित अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी संगठनों ने अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए आगामी एमएलसी चुनाव में सर्वसम्मति से श्री चंद शर्मा एवं डॉ. विपिन गुप्ता को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री श्रीचंद शर्मा रहे। उन्होंने सभी संगठनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाकर शीघ्र समाधान कराया जाएगा। अपने संबोधन में उन्होंने सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी तथा शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जनपद के गौरव, राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित पहले माध्यमिक शिक्षक अमित कुमार शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रयागराज से पधारे शिक्षक योगेश मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में विधायक श्रीचंद शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक हितों के प्रति उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माणकर्ता होता है और उसके सम्मान व अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। वहीं डॉ. विपिन गुप्ता ने शिक्षा में गुणवत्ता सुधार एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर बल दिया। शिक्षक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक विजय कुमार शर्मा एवं गोविंद त्यागी ने कहा कि संगठन शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल, महामंत्री श्री मोहन सिंह, डॉ. विपिन गुप्ता, सुनील सरोही, विजय शर्मा, गोविंद त्यागी, अमित कुमार शर्मा, भारत भूषण वत्स, प्रमोद त्यागी, बृजपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कपिल सिंह, संजीव भारद्वाज एवं नवराज जी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में माननीय विधायक श्रीचंद शर्मा ने सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button