बोकारो

बोकारो एयरपोर्ट और इन्डस्ट्रियल कॉरिडोर को ले मुख्य सचिव से मिले कुमार अमित

बीएसएल विस्तारीकरण में पहल हेतु जताया आभार

जिला में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर भी सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो एयरपोर्ट से यात्री विमान के परिचालन को प्रारम्भ करने और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को स्थापित करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कुमार अमित झारखण्ड सरकार के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार से रांची सचिवालय में मिले। कुमार अमित ने मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर राज्य सरकार की ओर से इस सम्बन्ध में विशेष पहल करने की मांग की। इसके अलावे बोकारो में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी बात कुमार अमित ने श्री अविनाश कुमार से कही। बोकारो स्टील प्लांट के स्थगित विस्तारीकरण को प्रारम्भ करने में मुख्य सचिव के रूप में सरकार स्तर पर महत्वपूर्ण सार्थक पहल करने हेतु श्री अविनाश कुमार को श्री कुमार अमित ने मोमेंटो दे शॉल ओढ़ाकर बोकारो वासियों की ओर से आभार भी प्रकट किया। कुमार अमित ने मुख्य सचिव को कहा कि उनके मुख्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर होने से बोकारो वासी गौरवान्वित और यहां के विकास के प्रति आशान्वित हैं। 100 करोड़ की लागत से तैयार हुए बोकारो एयरपोर्ट से यात्री विमान के परिचालन प्रारंभ होने की यहां के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा इसी प्रकार बोकारो में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना से यहां के विकास को गति और युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार ने इन विषयों को गम्भीरता से लेते हुए आवश्यक पहल करने का आश्वासन भी दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button