बसंत मेला में बही कवियों की बयार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बसंत मेला के तत्वावधान में महिला काव्य मंच द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन संस्थापक नरेश नाज़ ,राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण,प्रदेश अध्यक्ष मोना बग्गा के संज्ञान में अध्यक्ष काजल भलोटिया की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। स्वागत भाषण अध्यक्ष काजल भलोटिया द्वारा किया गया । गोष्ठी की शुरूआत करुणा जी की सुमधुर सरस्वती वंदना से हुई ।मंच का कुशलतापूर्वक संचालन बोकारो की चर्चीत कवियत्री क्रांति श्रीवास्तव और दीप्तिमई निशंक ने की।काव्य पाठ की शानदार शुरुआत हुई जिसमें कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर गयी।कविता पाठ में मुख्य रुप से अध्यक्ष काजल भलोटीया,रश्मि ठाकुर,दिव्या चौधरी ,राबिया शेख, आरफा साइमन, ज्योति दुबे, माला,ज्योति वर्मा,अमृता शर्मा, करुणा कलिका , जयंती सिंह , गीता कुमारी गुस्ताख़ ,संजू कुमारी, सुप्रिया सरस, दीप्ति निशांक , सोनी कुमारी, रीना यादव, ऋचा प्रियदर्शिनी, क्रांति श्रीवास्तव,शीला तिवारी , रिंकू गिरी, डॉ . आशा पुष्प, रेणुका सिंहा, नीलम झा,ज्योर्तिमय डे राणा ने काव्य पाठ कर सभी को मोहित कर दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सचिव ऋिचा प्रियदर्शिनी द्वारा किया गया।



