कानपुर

संगीतमय सुंदरकांड पाठ में कानपुर वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कानपुर : श्री सनातन धर्म मंदिर कौशलपुरी में सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया आपको बता दे कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार कर युवाओं में धर्म के प्रति जागरूकता करने के लिए जो अभियान चलाया जा रहा है उसी के अंतर्गत आचार्य नगर निवासी बिशन सहाय सक्सेना जी के मार्गदर्शन में कानपुर श्री सनातन धर्म मंदिर कौशलपुरी में उनके आग्रह पर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने वाली संस्था शांति मंदिर, वलसाढ़ (गुजरात) से पधारे हुए “स्वर-माधुरी” संगीत आराधना के संगीतकार अम्बुज डंगवाल,नीरज शर्मा,सुभाष गरकोटी,संदीप बिजलवान एवं चैतन्य नैय्यर के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया। इस सुंदरकांड पाठ में कानपुर वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में सभी लोगों को सुंदरकांड की पत्रिका दी गई जिसे लोगों ने संगीतकारों के साथ-साथ पढ़ते हुए भगवान श्री राम तथा राम भक्त हनुमान गुड़गांन किया। इस कार्यक्रम में पुरुषों के साथ महिलाओं तथा बच्चों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम महामंडलेश्वर नित्यानंद सरस्वती जी के मार्गदर्शन में भारतवर्ष में सनातन धर्म का प्रचार और प्रसार के उद्देश्य से किया जा रहा है। आचार्य नगर निवासी संजय सक्सेना तथा विजय सक्सेना ने बताया कि वह शांति मंदिर गुजरात के स्वर माधुरी संस्था के द्वारा हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन कानपुर महानगर के अलग-अलग क्षेत्र में आयोजित करते रहते हैं जिससे लोगों के अंदर सनातन धर्म के प्रति आदर सम्मान बना रहे और हमारे युवा पीढ़ी अपने धर्म के बारे में और अच्छे से जान सके। यह कार्यक्रम श्री सनातन धर्म मंदिर के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर के कुंज बिहारी गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल,महेश जी श्यामा,नरेश कुमार नेक,सुभाष जी मक्कड,नरेन्द्र कुमार मित्तल सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने अपना भरपूर योगदान दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button