सिंगरौली

वैवाहिक वर्षगांठ पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व पौधारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। होटल सत्या इंटरनेशनल में रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एस.डी. सिंह की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर को समाज सेवा से जोड़ते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। आयोजित शिविर में लगभग 25 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। चेयरमैन एस.डी. सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने अपील की कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या पुण्यतिथि जैसे विशेष अवसरों को समाज सेवा से जोड़कर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य किए जाएं।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया गया। “सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम” संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर लायंस क्लब, रेडक्रॉस सोसायटी, भारत विकास परिषद, प्रयास फाउंडेशन, व्यापार मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button