रांची

देसी कट्टा और दो जिंदा गोली के साथ एक संदिग्ध गिरफ्तार

A suspect was arrested with a country-made pistol and two live bullets.

 नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस पदाधिकारियों के अनुसार पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर गठित छापेमारी दल सूचना के सत्यापन के लिए बारमसिया मोड़ से कोयला रोड की ओर पहुंचा। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। संदेह होने पर छापेमारी दल में शामिल सशस्त्र बलों ने पीछा कर उसे जंगल के पास से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम तालु मुर्मू उर्फ खलासी बताया, जो साहिबगंज जिला का निवासी है। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। छापेमारी दल में थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा, एसआई चंदन कुमार सिंह, एएसआई संतोष मुर्मू समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button