ललितपुर

डेढ़ लाख रुपये मांगने पर युवक के साथ मारपीट

जातिसूचक गालियां देने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम इमलिया में पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम इमलिया निवासी मनसुख पुत्र आनंदी अहिरवार ने थाना बार में दी गई तहरीर में बताया कि उसने गांव के ही सोनू पाठक और सुजीत पाठक को भूमि पट्टे के लिए लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये दिए थे। काफी समय बीतने के बाद जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसा देने से इनकार कर दिया। पीडि़त का आरोप है कि 4 मार्च की सुबह करीब 7.30 बजे वह गांव में स्थित रामजानकी मंदिर के पास पहुंचा और आरोपियों से पैसे की मांग की। इसी बात पर सोनू पाठक, सुजीत पाठक, अमित पाठक, विवेक पाठक और ललित पाठक ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीडि़त ने थाना बार में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के साथ ही एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button