एक दिवसीय अनशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर । शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी डीग के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन के तहत एक दिवसीय अनशन कार्यक्रम कस्बा बृजनगर के गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर ,शहर कांग्रेस कमेटी , नगर एवं राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग राजस्थान,विधिक, मानवाधिकार एवं RTI विभाग जिला डीग, एवं असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस जिला डीग की कमेटी ने संयुक्त रूप से बैठक आयोजित कर मनरेगा श्रमिकों की भागीदारी के साथ-साथ अनशन किया एवं केंद्र की बीजेपी सरकार के द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा)को समाप्त करने के निर्णय का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निंदा करते हुए गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुगड़ सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजीव सिंह चौधरी जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी डीग और विशिष्ट अतिथि नगर विधानसभा प्रभारी राकेश बैरवा रहे। इस अवसर पर सुरेश पूंछरी,प्रभारी डॉ.आरिफ खान,एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा,प्रदेश सचिव,राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग, राजस्थान व जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ और असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस जिला डीग, प्रताप सिंह नौगावा कोषाध्यक्ष,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,नगर,रामस्वरूप प्रभाती, ओम प्रकाश जाटव,ओमवीर,राकेश कुमार,नंदकिशोर फौजदार, शिवा गाजिया, जमशेद,मोहित,अंसार,आरिफ,खालिद खा,सकुनत,शुभम बंसल,श्याम लाल बाल्मीकि,सुभान खा, सुनील सेनी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने उपस्थित होकर केंद्र की बीजेपी सरकार के निर्णय का गांधीवादी तरीके से विरोध किया। शहर कांग्रेस कमेटी, नगर के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने सभी कांग्रेसी कार्यकताओं के आगमन पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उपजिला निर्वाचन अधिकारी, ब्रजनगर को जिला निर्वाचन अधिकारी डीग के नाम नियम फॉर्म नंबर 6,7,8 के संबंध में और संबंधित संकलित सूची उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन देने का प्रस्ताव पारित कर ज्ञापन दिया गया।


