ललितपुर
अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शहर क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी रंजीत साहू पुत्र मुन्नालाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े बारह बजे वह सरकारी अस्पताल में अपनी काले रंग की हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटर साइकिल संख्या यू.पी.94 ए.ए. 5930 खड़ी करके अस्पताल में चला गया। कुछ समय बाद जब वह वापस आया तो उसकी मोटर साइकिल मौके से गायब थी। उसने काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का पता नहीं चल सका। पीडि़त ने पुलिस से मामला दर्ज कर विवेचना किये जाने की गुहार लगायी है।



