भरत पुर

बैठक का किया आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

भरतपुर – अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह 2026 के तहत भुसावर थाना पर बैठक का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों के बारे में बताते हुए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार उपनिदेशक महिला अधिकारिता भरतपुर के बैनर तले थाना पर अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह 26 का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सीओ वीरेंद्र शर्मा रहे। अध्यक्षता प्रशिक्षु आरपीएस भूपेंद्र सिंह ने की। बैठक में महिलाओं के अधिकारों कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की और मौके पर महिलाओं को राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाते हुए उसके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस दौरान सीओ वीरेंद्र शर्मा ने महिलाओं को सोशल मीडिया के सदुपयोग को लेकर जागरूक किया और घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम और कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के विरुद्ध बनाए गए कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। कुछ भी गलत होने पर तुरनत पुलिस को सूचना देने की बात कही गई। कार्यक्रम के समापन पर सिग्नेचर कैंपेन चलते हुए जागरूकता रैली भी निकाली गई

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button