नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिहिर कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गांव में जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों से कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। पीडि़त का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



