पाकुड़
नवनिर्वाचित अध्यक्ष साबरी पाल का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित
Civic felicitation ceremony organized for newly elected President Sabri Pal

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ बैंक कॉलोनी स्थित मैरिज हाल परिसर में झारखंड नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के परिणामों में बहुमत हासिल करने के उपलक्ष्य में पाकुड़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष साबरी पाल के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहर के आम नागरिक समेत गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित लोगों ने साबरी पाल का बुके देकर स्वागत किया और उन्हें हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद दिया।



