भागवत कथा का हुआ आयोजन

भरतपुर। कस्बा भुसावर के आर्य महिला विद्यापीठ निकट लवानियां फार्म हाउस पर आयोजित की जा रही संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। आयोजन कमेटी सदस्य सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि कथावाचक आचार्य संजय कृष्ण शास़्त्री जी महाराज द्वारा भक्तों को कथा का रसपान करवाते हुए भगवान रामचरित्र कथा का वर्णन किया और फिर भगवान कृष्ण जन्मोत्सव की कथा भक्तों को सुनाई। उन्होने कहा कि जब जब धरती पर पाप बढता है तब तब भगवान का प्राकट्य होता है। कथा पाण्डाल में भगवान कृष्ण जन्म होते ही हाथी घोडा पालकी जै कन्हैया लाल की भजन के साथ श्याम भक्तों ने हाजरी लगायी और कान्हा जन्म की खुशियां मनायी। भक्तों ने भगवान की आरती उतारते हुए पुष्पवर्षा कर मनोकामनाएं मांगी और मानव कल्याण के साथ विश्व में शांति को लेकर प्रार्थनाएं की।



