गोड्डा

बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल का भव्य उद्घाटन

 मंत्री संजय प्रसाद यादव व हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिले के पथरगामा में रविवार को बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल का भव्य उद्घाटन किया गया। झारखंड सरकार के श्रम उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं, शिक्षक और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा संस्थानों की स्थापना से बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा और उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा। वहीं हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और खेल के महत्व के बारे में बताया तथा शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यहां आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, स्मार्ट क्लास, खेलकूद एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button