बालाघाट

तीन दिसवीय नि:शुल्‍क आयुष्‍मान शिविर का रविवार को अंतिम दिन

  प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक केशलेस उपचार की गारंटी, जरूरत पर जीवनभर के जमाधन की होती है बचत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बालाघाट – सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका बालाघाट में आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय आयुष्‍मान शिविर के अंतिम दिन रविवार को आयुष्‍मान कार्ड एवं आभा कार्ड बनाये जायेगें। आयुष्‍मान कार्ड बनाने के साथ साथ योजना के संबंधित हास्पिटलों की जानकारी भी दी जा रही है जिससे हितग्राहियों को उपचार के दौरान कोई कठिनाई न हो। शिविर के विगत दो दिनों में 31 आयुष्‍मान कार्ड एवं 24 आभा कार्ड बनाये गये है। शिविर के अंतिम दिन बड़ी संख्‍या में पहुंचने की संभावना के चलते विशेष इंतेजाम किये गये है। नगर के सभी वार्ड पार्षद अपने अपने वार्ड के आयुष्‍मान योजना में पात्र हितग्राहियों को आयुष्‍मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित कर रहे है जिससे समय पर योजना से अधिकृत हास्पिटल पर पहुंचकर सरकार द्वारा दिये जाने वाले 5 लाख रूपये के उपचार का लाभ आसानी से प्राप्‍त कर सकें। शिविर में हितग्राही को अपनी परिवार समग्र आइ्डी, आधारकार्ड की छायाप्रति एवं लिंक मोबाईल के साथ स्‍वयं उपस्थित होना होगा। चलने-फिरने एवं बीमारों के लिए आगामी दिनों में घर से आयुष्‍मान कार्ड बनाने की व्‍यवस्‍था की जावेगी जिससे लिए आयुष्‍मान सेवा केन्‍द्र के नंबर 9907574286 पर सूचना देना होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button