बरेली

इंस्टीट्यूट आफ चार्टर एकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया बरेली द्वारा मनाया विश्व महिला दिवस                                                 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की बरेली शाखा द्वारा  विश्व महिला दिवस के अवसर पर आईसीएआई भवन, पीलीभीत बाइपास रोड, बरेली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती श्रुति गंगवार, अध्यक्षा, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक; श्रीमती शशि प्रभा गौतम, सहायक आयुक्त, जीएसटी तथा श्रीमती पारुल मलिक, अध्यक्षा, छोटी सी आशा वेलफेयर सोसाइटी रहीं। अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथियों ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने शिक्षा, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास को महिलाओं की सफलता का आधार बताते हुए समाज में महिलाओं के सम्मान एवं समान अवसरों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में वक्ता के रूप में सीए नेहा साहनी ने “फिजिकल एवं मेंटल वेल-बीइंग”  विषय पर अपने विचार रखते हुए स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और कार्य-जीवन संतुलन के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं सीए शेली अग्रवाल ने “सोशल इम्पैक्ट एंड चेंज”  विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। सत्र की अध्यक्षता सीए सोना रावका जैन ने की।
इस अवसर पर बरेली शाखा के पदाधिकारी सीए नीरज  अग्रवाल (चेयरमैन), सीए गौरव अग्रवाल (सेक्रेटरी), सीए अंकित मेहरा (ट्रेज़रर), सीए सुमित अग्रवाल (सिकासा चेयरमैन) एवं सीए अमित टंडन (पास्ट चेयरमैन) सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सीए रीतेश अग्रवाल, सीए प्रदीप तिवारी, सीए योगेश अग्रवाल, सीए संजीव अग्रवाल, सीए पवन अग्रवाल, सीए शरद मिश्रा, सीए अखिल रस्तोगी, सीए अनुपम पटेल, सीए ईशिता ओबेरॉय, सीए ऋतु महाजन (पीलीभीत) तथा सीए संजय अग्रवाल (पीलीभीत) सहित अनेक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की उपस्थिति रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button