उत्तरकाशी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा ग्रामीण महिलाओं को पढ़ाया गया महिला सुरक्षा व साइबर अपराध का पाठ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : ‘पुलिस आप के द्वार’ तथा अभियान ‘अभया’ के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा डोर टू डोर जाकर समाज को नशा, साइबर, महिला, साइबर अपराध आदि सामाजिक बुराइयों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान मानपुर द्वारा ग्राम मानपुर में आयोजित ‘जनजागरूकता कार्यक्रम’ में सहभागिता करते हुये उत्तरकाशी पुलिस की टीम ग्रामीण महिलाओं को महिला सुरक्षा, अधिकार तथा साइबर अपराध की व्यापक जानकारी देकर जागरूक किया गया।

उपनिरीक्षक गीता (प्रभारी महिला काउंसलिंग सैल) द्वारा महिलाओं को महिला अपराध, अधिकार तथा महिलाओं से जुड़े कानून की जानकारी के साथ आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं के लिये विधिक सेवा प्राधिकारों की जानकारी दी गयी। उत्तराखंड पुलिस एप्प, डायल 112 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 की उपयोगिता के बारे में बताया गया।

मुख्य आरक्षी संजय बिष्ट द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को साइबर अपराधों के प्रति सजग करते हुये। सोशल मीडिया तथा ऑनलइन लेनदेन करते समय सावधानी बरतने, अज्ञात नंबर/सोर्स से प्राप्त लुभावने ऑफर, मैसेज, ईमेल व फोन कॉल से सावधान रहने, अपना OTP, CVV, बैंक सम्बन्धी जानकारी किसी के भी साथ साझा न करने की हिदायत देते हुये साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी/उपयोगिता के बारे में बताया गया। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को महिला सुरक्षा से सम्बंधित पम्पलेट व अभियान ‘अभया’ के हेल्पलाइन कार्ड भी वितरित किये गये।

कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक संगीता, मुख्य आरक्षी गोविन्द गुसाईं, क्षेत्र पंचायत सदस्य साजन कोहली, प्रधान प्रतिनिधि अनीता भट्ट, महिला मंगल दल के सदस्य, अन्य ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button