बाराबंकी
सरताज आलम उर्फ कल्लू ने किया रोजा इफ्तार का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में पवित्र रमजान माह के अवसर पर कस्बा रसौली में मरकज वाली मस्जिद में विशेष रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों रोजे दारों ने इफ्तार में शिरकत कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की। रमजान के मुबारक महीने में रोजेदारों को इफ्तार कराना बेहद पुण्य का कार्य माना जाता है। यह महीना रहमत और बरकत का महीना होता है। इस दौरान लोग गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते हैं तथा सदका, जकात और फितरा के माध्यम से उनकी सहायता करते हैं। कार्यक्रम के आयोजक सरताज आलम उर्फ कल्लू ने बताया कि वह हर वर्ष रमजान की 18 तारीख को इफ्तार का आयोजन करते हैं। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है और लोगों के दिलों में मोहब्बत पैदा होती है। उन्होंने कहा कि वह इंशाअल्लाह जीवन भर इस नेक कार्य को जारी रखेंगे। इफ्तार के समय सभी रोजेदारों ने एक साथ देश में शांति, सौहार्द और विकास के लिए दुआ की। मगरिब की नमाज के बाद भी विशेष दुआ का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हफीज अयाज़, हशमत अली गुड्डू, सईद अहमद सईदू,राइस, इल्यास राईन, इकराम राइन, शाकिर मुंशी, इसरार अहमद, फ़ैज़ अहमद,मो मुमताज, कय्यूम, सुलेमान,कैफी,मन्नान, ताज मोहम्मद, रिजवान अहमद, असरफ अली, आदि रोजादार मौजूद रहे



