अमरोहा

अमरोहा में संकरी गली में घुसा ट्रक, दुकानदार को कुचला

मौत के बाद गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा, बैक करते समय हादसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। आधी रात को एक ट्रक आबादी वाले इलाके की संकरी गली में घुस गया। ट्रक चालक जब वाहन को बैक कर रहा था, तब एक दुकानदार को कुचल दिया। इस हादसे में दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चालक को पीट दिया। घटना सोमवार रात लगभग बारह बजे जेएस डिग्री कॉलेज के पास आजाद मार्ग पर हुई।हरियाणा नंबर का दस टायरा ट्रक गलत दिशा में आने के कारण रास्ता भटक गया था। ट्रक चालक की हड़बड़ाहट और लापरवाह ड्राइविंग के कारण जिशान अहमद उर्फ अप्पू अंसारी ट्रक की चपेट में आ गए।
परचून की दुकान चलाता था जिशान
मृतक जिशान की नल चौराहे पर परचून की दुकान थी। वह खाना खाकर बाहर टहलने निकले थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे चालक को पकड़कर पिटाई कर दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालक भ्रमित नजर आ रहा था। जिस सड़क से ट्रक गुजर रहा था, वह शहर के बीचोंबीच है और भारी वाहनों के लिए उपयुक्त नहीं है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button