गाजियाबाद

एनएच-709बी पर जलभराव और पलटे वाहनों से लगा लंबा जाम

राहगीरों व व्यापारियों को भारी परेशानी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : दिल्ली–बागपत–शामली 709बी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाभी सादकपुर में पुस्ते के पास हुए जलभराव के कारण वाहन पलटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सड़क पर जलभराव और क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण आए दिन वाहन असंतुलित होकर पलट रहे हैं, जिससे इस मार्ग पर अधिकांश लंबा जाम लग जाता है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।
इस मार्ग से प्रतिदिन रोजी-रोटी के लिए काम पर जाने वाले नागरिकों, नौकरीपेशा लोगों और कार्यालय जाने वालों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण लोग अपने गंतव्य स्थान पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और व्यावसायिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
वहीं सड़क किनारे दुकान करने वाले कुछ व्यापारियों ने भी अपनी दुकानों के सामने सामान रखकर अवैध रूप से सड़क पर कब्जा कर रखा है। इससे सड़क और संकरी हो जाती है, जिसके कारण जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन को इस समस्या की जानकारी होने के बावजूद पलटे हुए वाहनों को तुरंत हटाने में कोई विशेष दिलचस्पी नहीं दिखाई जाती। वाहन लंबे समय तक सड़क पर पड़े रहने से जाम और बढ़ जाता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, अवैध अतिक्रमण हटाया जाए और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तुरंत हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुचारू रूप से यातायात संचालित हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button