बरेली

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

जागरूकता का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन की महिला मोर्चा की ओर से 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला संयोजक अनीता गुप्ता के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर महिलाओं को समाज में उनकी भूमिका, अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की निरंतर प्रक्रिया है।  बहनों और बेटियों का सम्मान करेंगे, तभी समाज में भी महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना मजबूत होगी।
महिला मोर्चा की जिला संयोजक अनीता गुप्ता ने बताया कि संगठन समय-समय पर महिलाओं के उत्थान और जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह और सम्मान से भरा रहा।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर, जिला संयोजक अनीता गुप्ता, सुमन भाटिया, हीना भोजवानी, डिम्पल मेहेन्दरत्ता, गीता दोहरे सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button