पाकुड़
इलामी मध्यटोला में भीषण आग से घर जलकर राख, विधायक निसात आलम ने दी सहायता
A house was burnt to ashes due to a massive fire in Ilami Madhyatola, MLA Nisat Alam provided assistance.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सोमवार, 9 मार्च 2026 को सदर प्रखण्ड पाकुड़ अन्तर्गत पंचायत इलामी के मध्यटोला में एक घर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग लगने से ईसब शेख का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घर में रखा सारा सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। बताया जाता है कि देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पाकुड़ विधानसभा की विधायक मोहतरमा निसात आलम को दूरभाष के माध्यम से दी गई। सूचना मिलते ही विधायक निसात आलम मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार को राहत सामग्री के साथ आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान फिरोज शेख, रफीक मास्टर, दावत शेख सहित अन्य ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।



