बरेली
अमृत सेवा संकल्प संस्था का वार्षिक कार्यक्रम ‘शक्ति सम्मान 11 मार्च को
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अमृत सेवा संकल्प संस्था द्वारा वार्षिक कार्यक्रम “शक्ति सम्मान आयोजन 11 मार्च को किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से आई.एम.ए. कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगा।
यह जानकारी संस्था की पदाधिकारी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी।



