जालौन

भाकियू ने पांच सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा, निस्तारण की मांग

क्षतिग्रस्त सड़कों को किया जाए दुरुस्त, ग्रामीण क्षेत्रों में हो नियमित सफाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कदौरा (जालौन)। विकास खण्ड सभागार में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता धर्मेंद्र सिंह ने की। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने पांच सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंप कर निस्तारण की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष देवकरण सिंह चैहान ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश गांवों में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को खोद दिया गया था,लेकिन अभी तक सड़कों को दुरूस्त नहीं किया गया। जिस कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे है। गर्मी की दस्तक से गांवों में पानी की किल्लत न हो,इसके लिए अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराए,पानी की किल्लत से ग्रामीणों को जूझना न पड़े। ग्राम पंचायतों में नियमित सफाई न होने के कारण गंदगी है जिस कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, बीमारियां फैल रही है। प्रति ग्राम पंचायत में दो दो सफाई कर्मियों की तैनाती की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय फसल कटाई धुलाई का कार्य चल रहा है। खेतों तरफ जाने वाले मार्गों को मनरेगा योजना से सही कराया जाए,ताकि किसान अपने वाहनों को खेतों तक ले जाने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े,क्षतिग्रस्त मार्गों में मिट्टी भराई कराई को प्राथमिकता से कराया जाए। सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रो के हर गरीब और किसान को नही मिल पा रहा है। उसके लिए गांव गांव जाकर अधिकारियों को केम्प लगा कर उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभांवित किया जाए। इसके साथ ही जिन गांवों में स्वास्थ्य केंद्र नहीं है वहां पर कैंप लगाकर ग्रामीणों का चिकित्सीय उपचार व सलाह दी जाए। अन्य योजनाएं जैसे बृद्धा पेंसन,विधवा पेंसन और विकलांग पेंसन भी कई गांवों में नही पहुच रही है। अन्य सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार भी ग्रामीण क्षेत्रो में किया जाए। गरीब किसान मजदूर तक सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से पहुच सके। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने बीडीओ संदीप मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर निस्तारण कराने की मांग की। इस मौके पर दिनेश सिंह, राजबहादुर, चंद्रशेखर, नरेंद्र सिंह, बालेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button