गणेशपुर सें लालढंग के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग में सुरक्षा ब्यवस्था की मांँग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : विकासखंड भटवाड़ी के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से मुलाकात कर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की वर्तमान स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में पूर्व विधायक विजयपाल सिहं सज्वाण के नेतृत्व में
गणेशपुर से लेकर लालढांग सैंज तक राजमार्ग पर लगातार पत्थर गिरने की घटनाएं पर गंभीर चिंता ब्यक्त की । हाल ही में लाटा गांव के एक युवा की गणेशपुर के नेड़ा नामक पहाड़ी सें पास पत्थर गिरने की दुखद घटना में असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस संवेदनशील विषय को जिलाधिकारी के समक्ष रखते हुए मार्ग पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय शीघ्र लागू करने की मांग की। साथ ही मार्ग पर वनाग्नि की घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं के अभाव को लेकर क्षेत्रीय जनता की धारणा से उन्हें अवगत कराया तथा आगामी चारधाम यात्रा सीजन को देखते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के अविलंब सुधारीकरण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने तथा शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
इस दौरान विकासखंड भटवाड़ी की ज्येष्ठ उपप्रमुख मीरा , कनिष्ठ उपप्रमुख योगेश डंगवाल , प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश नेगी , ग्राम प्रधान नेताला राकेश सेमवाल , प्रधान प्रतिनिधि हीना उत्तम कुमार , क्षेत्र पंचायत सदस्य आकाश नेगी (लाटा), कुशाल राणा (साल्ड), कमलेश कुमार , प्रेमकांत सेमवाल , सुदेश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



