नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। क्षेत्र के गांव मन्ना माजरा में घर के सामने घास चर रहे बकरे को बाइक सवार दो अज्ञात युवक बोरी में डालकर चोरी कर ले गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मन्ना माजरा निवासी इरफान पुत्र किताबू ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सात मार्च को करीब तीन बजे उनका बकरा घर के सामने घास चर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और बकरे को पकड़कर बोरी में डाल लिया। इसके बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब बकरा दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें दो युवक बकरे को बोरी में डालकर बाइक से ले जाते हुए दिखाई दिए। पीड़ित ने कोतवाली कैराना में तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

