पाकुड़

नगर परिषद क्षेत्र के आरओ प्लांट्स का संयुक्त निरीक्षण, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Joint inspection of RO plants in the Municipal Council area, instructions given to provide pure drinking water

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नगर परिषद क्षेत्र में संचालित आरओ वाटर प्लांट्स में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद अमरेन्द्र कुमार चौधरी, अंचलाधिकारी अरविन्द कुमार बेदिया तथा सहायक अभियंता (पीएचईडी) अभिजीत किशोर द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न आरओ प्लांट्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में शीतल जल शीलता मंदिर रोड, मारवाड़ी मोहल्ला आरओ प्लांट, निर्मल जल मिशन गेट, पप्पू भगत आइसक्रीम एंड आरओ प्लांट तथा ब्लू एक्वा प्लांट सहित अन्य वाटर आरओ प्लांट्स की जांच की गई। इस दौरान अधिकारियों ने पानी की गुणवत्ता, टीडीएस वैल्यू, पीएच वैल्यू, साफ-सफाई की स्थिति, रजिस्ट्रेशन और अन्य आवश्यक मानकों की बारीकी से जांच की। कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी प्लांट संचालकों को निर्देश दिया कि वे वाटर कमर्शियल सप्लाई से संबंधित सभी निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें और उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराएं। साथ ही पानी की नियमित जांच कराने और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी आरओ प्लांट में मानकों का उल्लंघन या पानी की गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण अभियान में नगर परिषद के रेवेन्यू इंस्पेक्टर, सैनेटरी इंस्पेक्टर, पीएचईडी के लैब टेक्नीशियन सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button