भरत पुर

चने की फसल का अवलोकन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर।  कृषि महाविद्यालय भुसावर पर चना की सीएसजे-515 किस्म के प्रजनक बीज कार्यक्रम का सक्षम टीम ने अवलोकन किया। महाविद्यालय के डीन डॉ उदय भान सिंह ने बताया कि कृषि महाविद्यालय भुसावर के सेंधली फार्म पर पहली बार चना फसल का प्रजनक बीज कार्यक्रम 4 हेक्टर में लिया गया है। इसका बीज एक्ट के अनुसार बीज प्रमाणीकरण संस्था भरतपुर के उपनिदेशक राजेश फौजदार ने परीक्षण किया तथा सफल घोषित किया। टीम में पौध रोग विशेषज्ञ डॉ शंकर लाल यादव व राम शंकर मीना शामिल रहे। डॉ उदय भान सिंह ने बताया कि किसान भी अपने खेत पर बीज फसल ले सकते हैं। इसमें फसल की विभिन्न किस्मों की उचित दूरी तथा फसल वृद्धि के दौरान अवांछित पौधों का उखड़ना अनिवार्य होता हैं। किसान यह भी ध्यान रखें कि खलियान, थ्रेसिंग व भंडारण के दौरान फसल की एक किस्म का दूसरी किस्म के साथ मिश्रण नहीं होना चाहिए।
वाइट डाॅ. उदय भान सिंह डीन कृषि कॉलेज भुसावर
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button