रांची
मुख्यमंत्री से पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने की शिष्टाचार भेंट, प्रस्तुत किया आगामी बजट और योजनाओं का विवरण
Principal Secretary of Road Construction Department made a courtesy call on the Chief Minister, presented details of the upcoming budget and schemes.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को विभाग के आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की प्रति भेंट की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभागीय कार्यों की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और वर्ष 2026-27 के लिए तैयार की गई योजनाओं एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने विभाग की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की सराहना करते हुए उन्हें समयबद्ध और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया।



