भरत पुर

फ्लाईओवर बनवाने का विधान सभा में रखा प्रस्ताव

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भरतपुर। विधायक बहादुर सिंह कोली ने राजस्थान विधानसभा में हलैना और खेडली मोड पर फ्लाईओवर बनावाने को लेकर प्रस्ताव रखा। विधायक बहादुर कोली ने अवगत करवाया कि विधान सभा क्षेत्र वैर से गुजरने वाले आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर हलैना तथा खेरली मोड़ पर पुलिया के अभाव में प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती हैं। हलैना कस्बा की आबादी हाईवे के दोनों तरफ होने के कारण नागरिकों को दिन में कई बार आवश्यक कार्यों से हाईवे को क्रॉस करके जाना पड़ता है जिसमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल है। हलैना से नदबई एवं कुम्हेर की तरफ जाने वाले वाहन भी गुजरते है इस राजमार्ग पर फ्लाई ओवर नहीं होने के कारण भारी तथा यात्री वाहन तेज गति से सड़क पर चलते हैं जिससे कई बार लोगों को अपनी जिन्दगी से इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। इसी प्रकार खेडली मोड़ चौराहे पर भी यही हालात है। भरतपुर की तरफ से आने वाले वाहनों से उतरने वाले यात्रीयों को सड़क क्रॉस करके खेड़ली की तरफ दूसरा साधन पकड़ने के लिए जाना पड़ता है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button