बरेली

युवक ने सोशल मीडिया पर की भड़काऊ टिप्पणी

रिपोर्ट दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच बरेली में सलीम अंसारी नाम के युवक ने भड़काऊ टिप्पणी की है। उसने भड़काऊ टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर रील डाली थी। इस पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने गुस्सा जताते हुए एक्स के माध्यम से पुलिस से शिकायत की। इज्जतनगर थाने के एसआई मोहित कुमार ने मामले में धौरेरा माफी निवासी सलीम अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
मोहित कुमार के मुताबिक सलीम अंसारी का विवादित वीडियो केवल 12 सेकेंड का है। इसमें वह कह रहा है कि यहूदी और मुसलमानों में जंग चल रही है लेकिन हिंदुस्तान में बैठे…लोग क्यों चिल्ला रहे हैं। पुलिस के मुताबिक इससे समुदाय विशेष की भावनाएं भड़काने की कोशिश की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button